खरौंधी में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, कई मेडिकल स्टोर बंद कर भागे संचालक

खरौंधी । प्रखंड में बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा द्वारा की गई छापेमारी से दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने आधा दर्जन दुकानों की जांच की और कुछ दवाओं के सैंपल अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार, खरौंधी बाजार में करीब सात थोक दवा विक्रेता हैं, जबकि खुदरा दवा विक्रेता के रूप में केवल एक ही दुकान का विधिवत निबंधन है। हैरानी की बात यह है कि पूरे प्रखंड में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होने के बावजूद यहां दर्जनों दुकानों से बड़े पैमाने पर दवाओं की बिक्री की जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुकानों में नशीली दवाओं और इंजेक्शन की बिक्री खुलेआम की जाती है। साथ ही एक ही लाइसेंस पर कई दुकानें संचालित होने तथा ग्राहकों को कंप्यूटरीकृत बिल नहीं दिए जाने की भी शिकायतें हैं। इससे पहले भी बाजार में एक्सपायरी दवाओं की बिक्री के मामले सामने आ चुके हैं।
कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया की जांच के नाम पर अवैध वसूली की जाती है और ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे बाजारवासियों में आक्रोश व्याप्त है।वहीं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राहुल दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के दौरान लगभग दो लाख रुपये की अवैध वसूली की गई है, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।इधर, ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर तीन से चार मेडिकल स्टोरों की जांच की गई है तथा कुछ दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए, जिससे संदेह और गहरा होता है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating