आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जोगा पंचायत में लगा शिविर*
*आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जोगा पंचायत में लगा शिविर*
*आवेदन जामा करने के लिए पंचायत वासियों का लगी रही भीड़*
*उंटारी रोड। पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
प्रखंड के जोगा पंचायत के उच्च विद्यालय के प्रांगन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पोषण अभियान के जिला कॉर्डिनेटर जिशान अंसारी, बीडीओ सह सीओ आशा साहु,मुखिया कमला देवी व अन्य कर्मी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी- अपनी समस्या से पदाधिकारियों को अवगत कराया। शिविर में लगाए गए स्टॉल में कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य ,श्रम नियोजन, मनरेगा,पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,अबुआ आवास, बिजली,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना,मनरेगा से संबंधित लोगों ने आवेदन दिया। शिविर में सबसे ज्यादा अबुआ आवास योजना से संबंधित आवेदन जमा किए गए। मुखिया श्री मति देवी ने कहा कि
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में प्राप्त किए गए आवेदन का निष्पादन ससमय हो व ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए वे प्रयासरत है। शिविर में उपमुखिया रूपेश सिंह, पंसस प्रतिनिधि काशीनाथ चौधरी, आवास कॉर्डिनेटर बिमलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी खिरोधर रविदास सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
*1:30 बजे अचानक मधुमक्खियों का हमला*
शिविर का आयोजन उच्च विद्यालय जोगा के प्रांगण में किया गया था। शिविर में सभी तरह के फॉर्म का ऑनलाइन व आवेदन का जामा किया जा रहा था की अचानक 1:30 बजे मधुमक्खी उड़ने लगे।मधुमक्खियों ने आधे दर्जन से अधिक लोगो पर हमला कर दिया वही कुछ देर के लिए आफरा तफरी का माहौल बन गया। वही शिविर में लगी आधे से अधिक भीड़ खाली हो गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating