0 0
आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जोगा पंचायत में लगा शिविर* - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 55 Second

*आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जोगा पंचायत में लगा शिविर*
*आवेदन जामा करने के लिए पंचायत वासियों का लगी रही भीड़*

*उंटारी रोड। पलामू  जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***

प्रखंड के जोगा पंचायत के उच्च विद्यालय के प्रांगन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पोषण अभियान के जिला कॉर्डिनेटर जिशान अंसारी, बीडीओ सह सीओ आशा साहु,मुखिया कमला देवी व अन्य कर्मी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर  किया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी- अपनी समस्या से पदाधिकारियों को अवगत कराया। शिविर में लगाए गए स्टॉल में कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य ,श्रम नियोजन, मनरेगा,पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,अबुआ आवास, बिजली,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना,मनरेगा से संबंधित लोगों ने आवेदन दिया। शिविर में सबसे ज्यादा अबुआ आवास योजना से संबंधित आवेदन जमा किए गए। मुखिया श्री मति देवी ने कहा कि
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में प्राप्त किए गए आवेदन का निष्पादन ससमय हो व ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए वे प्रयासरत है। शिविर में उपमुखिया रूपेश सिंह, पंसस प्रतिनिधि काशीनाथ चौधरी, आवास कॉर्डिनेटर बिमलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी खिरोधर रविदास सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

*1:30 बजे अचानक मधुमक्खियों का हमला*
शिविर का आयोजन उच्च विद्यालय जोगा के प्रांगण में किया गया था। शिविर में सभी तरह के फॉर्म का ऑनलाइन व आवेदन का जामा किया जा रहा था की अचानक 1:30 बजे मधुमक्खी उड़ने लगे।मधुमक्खियों ने आधे दर्जन से अधिक लोगो पर हमला कर दिया वही कुछ देर के लिए आफरा तफरी का माहौल बन गया। वही शिविर में लगी आधे से अधिक भीड़ खाली हो गई।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress