1 0
Read Time:2 Minute, 10 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली मुख्य पथ तथा उससे जुड़ी गली-मोहल्लों और विभिन्न चौक-चौराहों को स्वेच्छा से बाधा मुक्त रखने को लेकर 13 फरवरी को प्रमुख करुणा सोनी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई थी। बैठक का उद्देश्य दुकानदारों को दुकानों के बाहर अतिरिक्त सामान नहीं निकालने, सड़कों पर वेस्ट आइटम नहीं फेंकने तथा जाने-अनजाने में किए गए अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने के लिए प्रेरित करना था।

बैठक में प्रमुख करुणा सोनी के अलावा अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रभावित लोग उपस्थित थे।

सभी ने सर्वसम्मति से अतिक्रमण हटाने,गली-मोहल्लों को अतिक्रमण मुक्त रखने और सड़कों को स्वच्छ बनाए रखने का निर्णय लिया था। हालांकि बैठक के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं दिखा है। निर्णय पर अमल नहीं होने से प्रशासन का रुख अब सख्त हो गया है।


पक्ष
बैठक में सभी पक्षों की सहमति से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से अपील की कि वे शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

विकाश पांडेय, सीओ सह बीडीओ, रमना

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *