खरौंधी में पांच मार्च से होगा शतचंडी महायज्ञ

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा) : खरौंधी में 5 मार्च से 9 मार्च तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व स्थानीय देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना तथा यज्ञ परिसर में ध्वज स्थापना की गई, जिसके साथ ही प्रवचन कथा का शुभारंभ हो गया।
महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को बिहार से आए प्रवचनकर्ता पंडित विनय कांत ने रामायण के राम–रावण युद्ध प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता सीता हरण के बाद भगवान राम वानर सेना के साथ लंका पहुंचे और भीषण युद्ध हुआ। मेघनाथ वध के प्रसंग का उल्लेख करते हुए सुलोचना की धर्मनिष्ठा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा की मनुष्य को हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य और सगे-संबंधियों के साथ अडिग रहना चाहिए।
जानकारी के अनुसार देवी मां की पुराने जीर्ण-शीर्ण मंदिर से नवनिर्मित मंदिर में स्थापना को लेकर यह महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। प्रवचन कार्यक्रम में यज्ञ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating