0 0
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 22 Second



संजीव सिंह  संवादाता मझिआँव

मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस और आत्मविश्वास का केंद्र बन गया, जब खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का सफल आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ गया।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई साइकिल रैली ब्लॉक रोड एवं अंबेडकर चौक होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पुलिस निरीक्षक बृज कुमार स्वयं साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते नजर आए, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने दूरभाष के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा की “मझिआंव की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। खेलों के माध्यम से उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए भविष्य में और बड़े आयोजन किए जाएंगे।”
यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ‘बेटी बढ़ाओ, बेटी खेलाओ’ की भावना को सशक्त करने वाला प्रेरणादायक अभियान साबित हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में नया इतिहास रच सकती हैं।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress