0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

गढ़वा से विकास कुशवाहा की रिपोर्ट




गढ़वा। गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में 11 जून से 14 जून 2026 तक झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से रात्रि तक आयोजित होगी। आयोजन समिति की अध्यक्षता कर रहे दीपक शर्मा ने बताया कि लीग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा देश के विभिन्न राज्यों से कबड्डी खिलाड़ी इसमें भाग लेने के लिए गढ़वा पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें सिद्धू-कान्हू वॉरियर्स, तेलंगाना खड़िया ब्लास्टर्स, बिरसा मुंडा लायंस, वीर बुधु भगत टाइगर्स, शेख भिखारी हीरोज एवं तिलका मांझी वॉरियर्स सहित कुल आठ टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के विजेता को ₹1.51 लाख एवं उपविजेता टीम को ₹1 लाख की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। लीग के सफल आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह , सचिव राहुल शर्मा, झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग के सचिव रोहित कुमार शर्मा, जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष रिशु मिश्रा, उपाध्यक्ष विनीत गुप्ता, इरफान आलम, लकी कुमार, आलोक शर्मा, अंकित शर्मा, शुभम कुमार एवं शशिकांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने गढ़वा जिले के सभी खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *