0 0
जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए मंत्री, लोगों को दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद, कराया जलपान - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 11 Second
गंगा-जमुना तहजीब का मिसाल है  गढ़वा : मंत्री मिथिलेश

जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए मंत्री, लोगों को दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद, कराया जलपान

गढ़वा : जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार जिले भर में  अकीदत व मसर्रत के साथ मनाया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गढ़वा में आयोजित जुलूस-ए-मोहम्मदी में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जलपान का स्टॉल लगाया गया था। स्टॉल पर मंत्री श्री ठाकुर ने जुलूस में शामिल लोगों के बीच मिठाई व पानी का वितरण किया। साथ ही गुलाब का फूल दे कर मुबारकबाद दी। तत्पश्चात मंत्री खुद भी जुलूस में शामिल हुए।
             मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि गढ़वा गंगा-जमुनी तहजीब का मिसाल है। यहां सभी जाति, धर्म के लोग आपस में मिल जुल कर एक दूसरे का पर्व त्यौहार मनाते हैं। सभी पर्व त्योहारों में हर समुदाय के लोग एक दूसरे को सहयोग करते हैं। होली, दशहरा, मोहर्रम, ईद, ईद मिलादुन्नबी, क्रिसमस सभी पर्व के मौके पर हिंदू, मुस्लिम सभी समुदाय के लोग आपसी सहयोग के लिए जलपान आदि का स्टॉल लगते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, एकता एवं सद्भावना गढ़वा में बहुत ही बेहतर ढंग का देखने को मिलता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ रहें एवं आपस में मिल जुल कर एक दूसरे के पर्व, त्यौहार, सुख-दुख सभी में सहयोग करें। मंत्री ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का देश है। इसका जीता जागता उदाहरण गढ़वा से पूरे हिंदुस्तान में देखने को मिलता है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, कंचन साहू, मदनी खान, नीलू खान, संतोष केशरी, दिव्य प्रकाश केशरी, शमीम अंसारी, आशीष अग्रवाल, मासूम खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress