0 0
सुदूरवर्ती गावों में पहुंचे मंत्री, रमकंडा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में किया जनसंवाद - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 25 Second
मेरे दिल में बसी है गढ़वा की जनता, आपका स्नेह कभी भुला नहीं सकतेः मंत्री मिथिलेश

सुदूरवर्ती गावों में पहुंचे मंत्री, रमकंडा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में किया जनसंवाद


गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सोमवार को कई सुदूरवर्ती गावों में पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने रमकंडा प्रखंड के लगभग आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।  कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान भी किया। शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान के लिए मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर पंचायत में ग्राम दुर्जन स्कूल के समीप, ग्राम होमिया स्कूल के समीप, ग्राम बरवा में मिशन स्कूल के समीप, बैरिया में हाई स्कूल के समीप तथा बिराजपुर में पंचायत भवन के समीप जनसंवाद का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने मांदर बजाकर, पत्तों का माला व टोपी पहना कर एवं पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री ठाकुर भी मांदर बजाकर ग्रामीणों के साथ थिरके।
            मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में जनता से मुझे जो प्यार एवं आशीर्वाद मिल रहा है उसे हम कभी भुला नहीं सकते। पूरे गढ़वा की जनता मेरे दिल में बसी है। आपके हर सुख दुख में सहयोग के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। जनता की समस्या मेरी अपनी समस्या है। यही समझ कर मैं क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दिन रात प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में जाने के लिए काफी सोचना पड़ता था। सड़कों की स्थिति काफी बढ़कर थी। परंतु आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहिचक आवागमन कर सकते हैं। इस क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद से मुझे सेवा करने का जो अवसर मिला इसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं। काफी विषम परिस्थितियों में भी मात्र साढ़े चार वर्षों में गढ़वा में चारों तरफ ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। आज किसी भी गांव में जाने के लिए सोचने की जरूरत नहीं है। हर क्षेत्र के गांव-गांव में बेहतर सड़क का निर्माण हो चुका है। शेष बचे क्षेत्र के लिए भी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य की अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर जनहित की योजनाएं चला रही है। सभी लोग जनों उपयोगी योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं। सभी लोगों का अपना पक्का मकान हो, इसी सोंच के साथ मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की राशि से सभी को अबुआ आवास देने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए काम कर रही झारखंड सरकार को केंद्र की भाजपा सरकार कदम कदम पर प्रताड़ित कर अवरोध पैदा कर रही है। अपना एवं अपने राज्य का हित के लिए निर्णय लेना जनता के हाथ में है।  राज्य के विकास में बाधक बनने वालों को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, रौशन पाठक, गायत्री देवी, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, फिरोज मंसूरी, राजकिशोर यादव, छठन  राम, मनोज भुईहर, अमरेश पासवान, जगनारायण भूईहर, सुनीला लकड़ा, रामराज खलखो, रमेश तिर्की, जयकरण लकड़ा, शिव लखन लकड़ा, बसंती पन्ना, नोवारु कच्छप, हृदयानंद मिंज, रंजन केरकट्टा,  जय नंदन कछाप, मोहर पासवान, इम्तयाज मंसूरी, जगनारायण सिंह, रोजिद मंसूरी, रतन सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress