पेशका में मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी
विकास कुमार
मेराल। प्रखंड के पेशका हाई स्कूल के मैदान में 19 सितंबर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तैयारी में लगा हुआ है| इसके लिए उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार मौके स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। अंचलाधिकारी यशवंत नायक,बीडीओ जागो महतो एवं अन्य प्रखंड के बीडीओ एवं दंडाधिकारियों को कल के ड्यूटी के लिए प्रति नियुक्त करते हुए दिशा निर्देश दिया| साथ ही मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड का निर्माण कार्य निर्माण से संबंधित सुरक्षा चौक चौबंद तथा उचित दिशा निर्देश भी दिया| उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार पुलिस इंस्पेक्टरो एवं सहयोगी कर्मियों को तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही उपायुक्त ने किसी प्रकार के ड्यूटी में लापरवाही करने वाले लोगों को कार्रवाई करने का भी सचेत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार से पूरीतैयारी जिला प्रशासन शुरू कर दिया है| जो रात और दिन जिले के आला अधिकारियों के निर्देशन में चलाया जा रहा है| इसे लेकर बगल स्थित बिरसा कृषि अध्ययन केंद्र में भी जोर-शोर से तैयारी चल रही है| इस अवसर पर सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी मेराल विष्णु कांत पूरी जिम्मेवारी दिया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating