0 0
मानव शरीर में हृदय का महत्व पर दी जानकारी - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 6 Second

मानव शरीर में हृदय का महत्व पर दी जानकारी

विकास कुमार

मेराल : अंतर्राष्ट्रीय हृदय(हर्ट)दिवस के अवसर पर एस डी मेमोरियल एकेडमी के विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्ट वर्क तथा”मानव शरीर में हृदय का महत्व” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वर्ग 6 एवं वर्ग 7 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विदित हो कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में हृदय (हार्ट) के बारे में पढ़ना भी है,और 29 सितंबर अंतरराष्ट्रीय हृदय दिवस के मद्देनजर विद्यार्थियों के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। मानव शरीर में हर्ट का महत्व,हर्ट कैसे काम करता है, हर्ट को कैसे सुरक्षित रखा जाए तथा हार्ट अटैक क्यों होता है इस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के समक्ष अपनी जानकारियों को प्रस्तुत किया। अंतर्राष्ट्रीय हृदय दिवस को देखते हुए एक दिन पूर्व शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के प्राचार्य तथा विज्ञान शिक्षक अरुण कुमार द्वारा सामूहिक रूप से विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय हृदय दिवस मनाए जाने की जानकारी भी दी गई थी। जानकारी मिलने के बाद उक्त विषय पर प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर के महत्वपूर्ण अंग के विषय में पुस्तक में तो पढ़ना है लेकिन प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को इस संबंध में विशेष जानकारी उपलब्ध कराई गई ताकि व्यवहारिक जीवन में वे स्वयं भी जागरूक रहे तथा परिवार के सदस्यों का ख्याल रख सके। “प्रोजेक्ट बनाओ” तथा “भाषण प्रतियोगिता” में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में वर्ग 6 के दीपिका कुमारी, काजल कुमारी, सचिन कुमार ,सूर्यकांत गुप्ता, गुलाम गौस, नूरी मुस्सरत, वर्ग सात के शिवम कुमार शशि शेखर, अजमेरुल हक, अलिजा प्रवीण, आरती खातून, शबनम प्रवीण, सुहाना नाज, पीहू कुमारी, आयुष चौबे इत्यादि शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress