1 0
गढ़वा के दो लाख उपभोक्ताओं का 90 करोड़ से अधिक का बिजली बिल माफ - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 47 Second
बिजली बिल माफ, विरोधी साफ : मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा के दो लाख उपभोक्ताओं का 90 करोड़ से अधिक का बिजली बिल माफ

गढ़वा : झारखंड सरकार ने पूरे राज्य के सभी गरीब बिजली उपभोक्ताओं का  बिजली बिल माफ कर दी है। इसके तहत गढ़वा के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं का करीब 90.5 करोड रुपए का बिजली बिल माफ कर दिया गया है। अब गरीब उपभोक्ताओं को बिजली का बकाया बिल एक रुपए भी नहीं भरना पड़ेगा।  उपभोक्ताओं ने सरकार के इस फैसले से काफी राहत की सांस ली है।
     जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि झारखंड के संवेदनशील हेमंत सरकार ने गढ़वा सहित झारखंड के लाखों ग़रीब उपभोक्ताओं का बिजली बिल  माफ़ कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिर्फ़ गढ़वा ज़िले में एक लाख 82 हज़ार 929  उपभोक्ताओं  की 90 करोड़ 39 लाख 86 हज़ार रुपए बिजली बिल माफ़ की गई है। इसके तहत गढ़वा वन डिवीजन में कुल एक लाख 28 हजार 516 उपभोक्ताओं का 65 करोड़ 78 लाख 80 रुपए तथा गढ़वा टू डिविजन में 54413 उपभोक्ताओं का 24 करोड़ 61लाख छह हजार रूपए माफ किया गया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जल्द ही सभी लाभुकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे। ताकि भविष्य में कोई भी इन्हें राशि भुगतान करने के लिए मजबूर न कर सके। यह सरकार गरीब गुरबों की सरकार है। उनके हितों व अधिकारों के लिए काम करती है। इसे हमें बनाए रखना है। मंत्री ने कहा कि झारखंड वासियों का बिजली बिल माफ और विरोधी साफ हो गए हैं। साथ ही झारखंड सरकार ने गरीब किसानों का दो लाख रुपए तक का लोन भी माफ कर दी है। जिससे लोन के बोझ तले दबे किसानों को भी बहुत बड़ी राहत मिली है। सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर कार्य कर रही।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress