0 0
आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 31 Second
*◆ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।*

*आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय के सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर मुख्य रूप से Vulnerable/Critical Polling Stations, Interstate checkpost/Interdistrict checkpost, Relocation, मतदान केन्द्रों पर AMF की व्यवस्था व अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें।*

*बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थें। समीक्षा के क्रम में विगत लोकसभा आम चुनाव, 2024 के सफल कार्यान्वयन के संबंध में बातें की गई एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गयें। मुख्य रूप से मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा (Assured Minimum Facility) की उपलब्धता, वल्नरेबल मतदान केन्द्र/क्रिटिकल-नॉन क्रिटिकल मतदान केन्द्र, वल्नेरेबलिटी मैपिंग, रूट चार्ट, बूथ अवेयरनेस, व्हील चेयर की आवश्यकता एवं उपलब्धता समेत अन्य विषयों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी से जानकारी लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक नाका की भी जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चेक नाका पर तैनात पुलिस के जवानों को सक्रिय रहकर हर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। वल्नरेबल मतदान केन्द्र/क्रिटिकल-नॉन क्रिटिकल मतदान केन्द्र एवं वल्नेरेबलिटी मैपिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मतदान केन्द्रों पर एएमएफ (न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित) फैसिलिटी के तहत पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, रैंप की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया, जिससे मतदान के दिन पोलिंग पार्टी एवं मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।*

*आगामी विधानसभा चुनाव, 2024 को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि मतदाताओं के लिए फॉर्म 6, 7 एवं 8 के कार्य आवश्यक रूप से ससमय पूर्ण करें ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह सके। साथ ही आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के सफल कार्यान्वयन हेतु सभी पदाधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी के बीच वोटर टर्नआउट एप्प के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा इसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress