0 0
विधायक ने किया कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 50 Second

12 करोड़ 34 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाले सात योजनाओं का शिलान्यास

मझिआंव:पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने मझिआंव प्रखंड क्षेत्र में 12 करोड़ 34 लाख 88 राशि लागत से बनने वाले सात योजनाओं का शिलान्यास किया. इधर प्रखंड क्षेत्र के खरसोता पंचायत स्थित बुढ़ीखांड गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024- 25 में मुख्य सड़क पुल से पीरवट होते हुए बभनी गांव तक 5 करोड़ 70 लाख 66हजार की लागत से बनने वाले लगभग 5 किलोमीटर पथ का शीलान्यास किया. इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत बोदरा गांव के टड़हे रोड में गोपालपुर धोबनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास किया. इसके अलावा करूई गांव में मां कामाख्या धाम मंदिर का चाहरदीवारी निर्माण का उदघाटन किया.वही ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के पूरहे गांव से बलीगढ़ होते हुए हथिया चट्टान तक 3 करोड़ 26 लाख 25 हजार की लागत से लगभग 4:30 किलोमीटर पथ का शिलान्यास, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत करूई गांव के कोईबार में कसेया नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास तथा जाहरसराय गांव में मुख्य पथ से सुइयां टांड़ तक 3 करोड़ 37 लाख 97 हजार की लागत से ढाई किलोमीटर लंबाई तक बनने वाले पथ निर्माण का शिलान्यास किया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के उपलब्धियां गिनाई.साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भदई मेंढक की तरह पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी पनप गए हैं. आप लोगों को उनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है.कहा की मैंने पिछले 10 वर्षों में पूरे विधानसभा क्षेत्र में समुचित विकास का कार्य किया हूं.इसकी मजदूरी मुझे वोट के रूप में मिलनी चाहिए.आप सबों से मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है की जिस प्रकार आप लोगों ने पिछली बार मुझे अपार मतों से विजयि बनाया था,इस बार भी उससे भी ज्यादा मतों से विजई बनाएंगे. उसके बाद शेष बचे विकास कार्य धरातल पर लाने की मैं आप सबों से वादा करता हूं.इस दौरान जिला विधायक प्रतिनिधि भोला चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार,विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह इंदल सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress