मुखिया ने पोषण माह समापन समारोह का किया शुभारंभ
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र मुरती टोला बगौंधा में पोषण माह समापन समारोह का शुभारंभ मुखिया दुलारी देवी , महिला पर्यवेक्षिका दीपा कुमारी , सेविका मालती गुप्ता, फूलकुमारी देवी एवं पूनम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गर्भवती एवं धात्री माताओं को संबोधित करते हुए मुखिया दुलारी देवी ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर पोषाहार दिया जाता है। माताओं के स्वास्थ्य पर बच्चों स्वास्थ्य निर्भर करता है। इसके लिए समय पर विटामिन युक्त आहार लेना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला पर्यवेक्षिका दीपा कुमारी ने धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित जानकारी दी।उन्होंने कहा कि माताएं बहनें के गोद में देश के भविष्य पलता है।माता के स्वास्थ्य पर बच्चों का स्वास्थ्य निर्भर करता है। कमजोर माता कमजोर बच्चों को जन्म देती है। जो जीवन भर परेशान रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हरा साग सब्जी और विटामिन युक्त आहार लेना चाहिए। निरोग व स्वस्थ रहने के लिए साफ सफाई बहुत जरूरी है।
मौके पर सेविका लालती देवी , प्रतिभा देवी , कांति देवी , सहायिका कलावती देवी एवं स्थानीय महिला अनिता देवी, सविता देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, रिंकी देवी , पनपती देवी, अंजू देवी , संजू देवी सहित कई महिला उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating