0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीणों ने चार बच्चे की माँ को उसके प्रेमी के साथ गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया। उसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इसी बीच पुलिस को मामले की सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ा लिया। घायल अवस्था में दोनों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। ये घटना रविवार देर रात की है। इधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पीड़िता के अनुसार, रात में वह शौच कर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के 8-10 लोगों ने पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। जहां ग्रामीणों ने पहले से सुनील नाम के व्यक्ति को महिला का कथित प्रेमी बताते हुए पेड़ से बांध रखा था। इसके बाद दोनों को पीटा गया। घटना को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों ने मामले को दबाने की कोशिश की। महिला और उसके प्रेमी पर पुलिस के सामने बयान नहीं देने का दबाव बनाया गया। बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी गई, लेकिन मामला उजागर हो गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने में गांव के 2 दर्जन से ज्यादा लोग शामिल थे। दोनों के परिवार के बीच बेहतर रिश्ते हैं। इस लिए यह लोग एक दूसरे से मुलाकात होने पर अक्सर बातचीत करते थे। लिहाजा गांव के कुछ लोगों ने एक गुप्त पंचायत कर दोनों को तालिबानी सजा देने का फैसला किया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *