बीसूत्री अध्यक्ष ओवैदुल्लाह हक अंसारी ने शिवरी गाँव का दौरा किया
धुरकी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ओवैदुल्लाह हक अंसारी ने बुधवार को अपनी बीस सूत्री टीम के साथ शिवरी एवं झालक गांव के दौरा कर लोगों को होली एवं शब ए बरात पर्व की शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी. वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष ने सिवरी गांव के अच्छवा टोले के ग्रामीणों ने बिजली पानी एवं सड़क की समस्या सुनाई. वहीं मिरचैया गांव के झल्का टोले के लोगों ने मख्य पथ से टोले पर जाने के लिए सड़क नहीं होने की भी समस्या सुनाई. इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष ने लोगों को समस्या सून कहा कि पंचायत चुनाव होने की संभावना है. इस वजह से प्रखंड स्तर से योजनाएं संचालित नहीं हो पा रही है. दो-तीन महीने के अंदर आप लोगों की समस्याएं दूर की जाएगी. इसको लेकर हम गढ़वा उप विकास आयुक्त एवं आयुक्त से भी मिलेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने गांव में जा जाकर ग्रामीणों की समस्या सुन रहे हैं और उसे निष्पादन के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं. हम हमारी टीम के लोग प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय आकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं. इस दौरान बीस सदस्य कोमल सिंह खरवार बिमला देवी सहित अन्य लोगों शामिल थे.
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating