0 0
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 19 Second
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के आदेशानुसार पूरे झारखंड में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन करना है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रंका सीएचसी अंतर्गत कई चिकित्सक और स्वास्थकर्मी ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। इस आयोजन का शुभारंभ रंका के प्रखंड अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी, डॉ अशोक बाखला, डॉ प्रीति तिवारी, डॉ गोरखनाथ पांडेय, डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ इस्तियाक ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर  प्रखंड अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी ने कहा कि सभी लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इससे कई प्रकार के बीमारियों से बचाव होता है। नियमित रक्तदान से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने कहा कि अगर हर इंसान नियमित रूप से रक्तदान करे तो कभी भी रक्त कोष में रक्त की कभी कमी नहीं होगी। आज मेरा खुद 35 वा रक्तदान है।

कुल 22 यूनिट रक्तदान किया गया: रक्तदान शिविर के दौरान 22 यूनिट रक्तदान किया गया।  रक्तदान करने वालों में डॉ असजद अंसारी, डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ प्रीति तिवारी, डॉ उत्कर्ष मिश्रा, डॉ नीतीश परमार्थी, डॉ विष्णु दत्त दुबे, मनदीप गुप्ता, अंजू प्रसाद, सुधीर कुमार, निरंजन कुमार, राहुल गुप्ता, मंजूर आलम, आशुतोष पांडे, विपिन यादव, मेंहदी हसन, पुष्पराज सिंह, सुमन कच्छप, इसरार अंसारी, ललन राम, अनिल ठाकुर, मिथलेश कुमार, महताब आलम आदि के नाम शामिल हैं। इस मौके पर झारखंड सरकार के निर्देश पर नियमित रूप से रक्तदान करने का शपथ दिलाई गई। साथ ही साथ गांधी जयंती में उपलक्ष्य में तंबाकू नियंत्रण के तहत तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा चल रहे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सभी चिकित्सक और स्वास्थकर्मी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान दिवस मनाया जाता है और मानने का एक ही उद्देश्य है कि हम सभी को अपने आस पास साफ सफाई रखना चाहिए। जिससे हमारा स्वास्थ अच्छा रहेगा। वहीं हम कई बीमारी से बचे रहेंगे। इस मौके पर डॉ दिनेश कुमार , डॉ कृष्ण कुमार, प्रखंड शाखा प्रबंधक दिनेश गुप्ता और कई स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress