नगर उंटारी पुलिस ने 7 वर्षों से फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल *थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने दी चेतावनी – “भाग रहे अपराधी अविलंब करें आत्मसमर्पण, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई”*
✍🏻 अरमान खान
श्री बंशीधर नगर (नगर उंटारी): नगर उंटारी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संतोष राम, पिता राजेश्वर राम, ग्राम मर्चवार और संजय प्रसाद उर्फ टुकून, पिता जवाहिर प्रसाद, ग्राम धुरकी मोड़ शामिल हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय में GR केस संख्या 765/2019 एवं केस संख्या 168/2018 में वारंट जारी किया गया था।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों वारंटियों को धर दबोचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जो भी अपराधी या वारंटी अब भी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिप रहे हैं, वे अविलंब आत्मसमर्पण करें। पुलिस किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है और कानून से बचना अब उनके लिए संभव नहीं होगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय पुनः स्थापित हुआ है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating