नगर ऊंटरी के की वर्तमान थाना प्रभारी आदित्य नायक को भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने दी भावभीनी विदाई
✍🏻अरमान खान
नगर ऊंटरी थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के स्थानांतरण पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सम्मानित किया। श्री नायक को सामूहिक रूप से बुके ,अंग वस्त्र, राधा कृष्ण जी की तस्वीर भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर निवर्तमान थाना प्रभारी आदित्य नायक ने कहा कि नगर उंटारी में बिताया गया मेरा कार्यकाल मेरे पुलिस जीवन के सबसे यादगार और सिख से भरपूर अनुभव में से एक रहा। यहां की जनता, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मुझे निरंतर सहयोग और सम्मान दिया जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मैंने सदैव कोशिश की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। चाहे वह बाजार क्षेत्र में सुरक्षा की बात हो या सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की जिम्मेदारी हर कार्य में को मैंने अपने ड्यूटी से ज्यादा एक सामाजिक दायित्व समझकर निभाया। विदाई देने वाले में लक्ष्मण राम,शैलेश चौबे,अशोक सेठ, विभूति भूषण चौबे, विकास पांडे, अजय कुमार, मुकेश प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating