0 0
दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 41 Second

जमशेदपुर में उलीडीह थाना क्षेत्र के निवासी लालचंद्र कर्मकार की पत्नी बीते दिनों पड़ोस के रहने वाले वीरू कर्मकार के साथ भाग गई। बताया जाता है कि दोनों में काफी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर लालचंद्र ने थाने को सूचना भी दी थी। मंगलवार को मामले को लेकर वह डिप्रेशन में चला गया।इधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरु को गिरफ्तार किया है और लालचंद्र की पत्नी को भी बरामद किया है। महिला को बरामद करने के बाद पुलिस ने लालचंद कर्मकार को उलीडीह थाने में बुलाया था। वहीं, बात करते-करते वह डिप्रेशन में चला गया और थाना में ही हो हल्ला मचाने लगा। लालचंद कर्मकार के डिप्रेशन में जाने के बाद पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

https://youtu.be/uBsBWnnClaU



वहीं लालचंद्र कर्मकार के भांजे ने बताया कि लालचंद्र कर्मकार राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनके दो बेटों में अमित कर्मकार की उम्र 7 साल है जबकि सुजल कर्मकार की 5 साल है। भांजे ने बतलाया कि पत्नी भागने के बाद उनकी यह चिंता होने लगी कि अब उनके बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा। इसी के चलते तनाव में हैं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress