0 0
नवरात्र के दौरान शांति व्यवस्था, हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगाहें : थाना प्रभारी - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 15 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट

मेराल। प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो तथा थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला| दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार के शाम मेराल प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक, बस स्टैंड,बाजार टोला, डंडई रोड आदि क्षेत्रों से गुजरी। थाना प्रभारी विष्णुकांत में कहा कि त्योहार के दौरान शांति के लिए लोगों में विश्वास कायम करने तथा सामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान प्रखंड मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी। नवरात्र के दौरान सामाजिक विद्वेष फैलाने, शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने, वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी निगाह रखा गया है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों को खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बी डी ओ जागो महतो में लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस के जवान मुखिया रामसागर महतो मुन्ना राम आदि शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress