दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी
भवनाथपुर। दुर्गापूजा एवं दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकली गई मोटरसाइकिल से निकाली गई फ्लैग मार्च। पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह एवं थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी के अलावे कई सशस्त्र पुलिस बल भी शामिल थे। फ्लैग मार्च भवनाथपुर थाना से कर्पूरी चौक, बाजार,अरसली उत्तरी, दक्षिणी, टाउनशिप, सिघीताली, मकरी,शहर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुये थाना परिसर पहुंची।
थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि पूजा में शांति और अमन को लेकर फ्लैग मार्च निकाली गई है और दुर्गापूजा एवं दशहरे के त्यौहार में उपद्रव मचाने बाले उपद्रवियों या किसी तरह का अमानवीय ब्यवहार करने बाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नही जायेगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बाइक से पुलिस बल के जवान भ्रमण करते रहेंगे और उपद्रवियों तथा शरारती तत्वों पर अपनी कड़ी नजर बनाये रखेगें और उपद्रवियों एवं शरारती तत्वों द्वारा किसी भी तरह का उपद्रव या शरारत करने पर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जायेगा।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू किये गये नियमों का पालन करें और अपने – अपने पूजा पंडालों में हर तरह से सुरक्षा एवं शांति बनाये रखें।इस मौके पर एसआई निरंजन शर्मा, नारायण प्रसाद सहित पुलिस जवान शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
।। भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर):- “Style on Barber” मेंस पार्लर का हुआ शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं ।।
✍🏻 गढ़वा ब्यूरो अरमान खान भवनाथपुर (श्री बंशीधर नगर): स्थानीय बाजार भवनाथपुर बस्ती के मोड़ पर स्थित “Style on Barber”...
कैलान पंचायत में नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट मैच, कैलान ने 4-0 से बैगाडीह अरसली को हराया
भवनाथपुर से विशाल पटेल की रिपोर्ट भवनाथपुर। प्रखंड के कैलान पंचायत स्थित शिवाजी खेल मैदान में ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स क्लब...
संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव जांच मे जुटी पुलिस
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी की रिपोर्ट गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजदहवा नदी के पास मंगलवार की देर...
सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए भवनाथपुर थाना मे किया गया शांति समिति की बैठक
भवनाथपुर संवाददाता ओस्ताज अंसारी को रिपोर्ट भवनाथपुर : सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार...
ओबीसी एकता अधिकार मंच का किया गया बैठक
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी की रिपोर्ट भवनाथपुर। ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश कि एक बैठक वरुण विहारी यादव के...
Average Rating