0 0
ब्रह्मदेव प्रसाद के समर्थन में पत्नी रजनी देवी ने की जनसभाएं: विश्रामपुर के विकास के लिए जनता से समर्थन की अपील! - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 34 Second

सुनील कुमार की रिपोर्ट

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चटनिया, लमारी, कटहुआ, बरछाबांध, हरिगंवा, स्नेही पाखनिया, गरदाहा, और अधौरा में आगामी 13 नवंबर के चुनाव को लेकर जनसभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में ब्रह्मदेव प्रसाद की पत्नी, श्रीमती रजनी देवी ने जनता से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए उनके समर्थन की अपील की।

श्रीमती रजनी देवी ने कहा, “आज हमारे पास एक अवसर है कि हम विश्रामपुर को तरक्की की राह पर ले जाएं। आपके समर्थन से हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत संरचनाओं में सुधार लाकर, सभी के लिए एक सशक्त और खुशहाल विश्रामपुर का सपना साकार कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मदेव प्रसाद के विजयी होने पर युवाओं को रोजगार के अवसर और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जनसभा में क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस परिवर्तन के संकल्प को अपनाया, जिसमें जनता की विकास और प्रगति की उम्मीदें साफ झलक रही थीं।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress