सत्येंद्र नाथ तिवारी के जीत पर भाजपा समर्थको ने मनाई मेराल में जश्न
विकाश कुमार
मेराल : गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी की जीत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक सड़क पर पहुंच गए तथा जमकर आतिशबाजी करने के साथ मिठाई बांटे एवं एक दूसरे को जीत की बधाई दी। शनिवार को मेराल प्रखंड से निर्णायक बढ़त की जानकारी मिली बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोग सड़क पर उतरकर नाचने गाने लगे। काउंटिंग आगे बढ़ाने के साथ लगातार भाजपा को मिल रही बढ़त से उत्साहित लोग दिन भर पटाखे छोड़ते रहे। परिणाम जानने के लिए लोग घर में बैठकर टेलीविजन देखते रहे वही बड़ी संख्या में लोग चौक चौराहे तथा ढाबे पर बैठकर चुनावी परिणाम को देखते रहे। अपराह्न 4:00 बजे के बाद लोग सड़क पर निकले तथा जमकर जीत का जश्न मनाया। जश्न मनाने वालों में शंभू नाथ दुबे कृष्णदेव प्रजापति पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण रविंद्र प्रसाद अमित कुमार इंदिश पांडे मिथिलेश ठाकुर रोशन दुबे विकास कुमार दुबे बीजेश्वर प्रजापति राजेश्वर प्रजापति हाफिज अंसारी मुस्लिम अंसारी दिनेश ठाकुर मालिक चंद यादव हरेंद्र सिंह सुरेंद्र यादव कृष्णा साह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating