मंझिआँव(गढ़वा): नौशाद सेवा सदन अस्पताल में किया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन….
प्रत्येक महीना के एक तारीख को किया जायेगा निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन-: डॉक्टर इरशाद अंसारी ।
अनुमंडल ब्यूरो अमित वर्मा की रिपोर्ट
मंझिआँव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पुरानी हॉस्पिटल के नजदीक मंझिआँव गढ़वा मुख्य पथ के बगल में नौशाद सेवा सदन हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रिम्स रांची, टीएमएच जमशेदपुर जैसे बड़े अस्पतालों में चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत रह चुके प्रसिद्ध डॉक्टर अपना यहां क्षेत्र के मरीजों की निशुल्क इलाज कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बताते चले की इस हॉस्पिटल में इस अस्पताल में स्त्री से सम्बंधित रोग, नेत्र रोग, लकवा, नॉर्मल डिलीवरी,हर्निया बच्चेदानी, बवासीर, ट्यूमर बंध्याकरण, हड्डी प्लास्टर, बीपी शुगर,दर्द, बुखार, घुटना दर्द, छाती रोग, पेट से संबंधित रोग, पेशाब से संबंधित रोग, का इलाज किया जाता है।
वही मौके पर उपस्थित डॉक्टर इरशाद ने बताया कि हमारे क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से आए हुए मरीजों का बीपी, शुगर, सांस से सम्बंधित बीमारी, आंख, दर्द, बुखार, छाती , यूरिन एवं पेट से सम्बंधित एवं अन्य बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है साथ ही उससे सम्बंधित दवा भी मुफ्त दिया जा रहा है। साथ ही यह निशुल्क चिकित्सा शिविर का प्रत्येक महीना के एक तारीख को मंझिआँव स्थित नौसाद सेवा सदन हॉस्पिटल में किया जायेगा।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating