कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने मनाई 14वीं वर्षगांठ, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संकल्प जारी”
Read Time:2 Minute, 24 Second


गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने अपनी 14वीं वर्षगांठ का आयोजन गढ़वा स्थित सदर थाना के सामने जिला परिषद मार्केट में स्थित कार्यालय में किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के सचिव विकास कुमार माली और उनके पुत्र विराज माली ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया।
इस अवसर पर विकास कुमार माली ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा, बाल विवाह और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों की इस यात्रा में संस्था ने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि संस्था का प्रयास रहेगा कि जो लोग अभी तक संस्था द्वारा दी जाने वाली सहायता से वंचित हैं, उन्हें भी लाभान्वित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान पलामू जिला के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की कन्या कविता कुमारी को संस्था द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
वर्षगांठ समारोह में संस्था की कोषाध्यक्ष ऊषा कुमारी, गढ़वा जिला प्रबंधक अयूब खान उर्फ बबन, मुकेश कुमार मेहता, रंजीत कुमार, टिंकू तिवारी, सद्दाम अंसारी, प्रिया कुमारी, अंचल भारती, चंदा देवी, लक्ष्मी देवी, धीरज कुमार, ममता कुमारी और हरि ओम सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था के इस कार्यक्रम को सामाजिक जागरूकता और कुरीतियों के खिलाफ एक मजबूत कदम माना जा रहा है।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating