उपायुक्त को पद स्थापित चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति रद्द कर वापस करने की मांग पत्र सौंपा

विकास कुमार
मेराल । प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने अपने टीम के साथ उपायुक्त को सीएचसी मेराल में पद स्थापित चिकित्सकों की अन्यत्र की गई प्रतिनियुक्ति रद्द कर वापस करने को लेकर लिखित मांग पत्र सौंपा है। जिसमें मेराल में पदस्थापित तीन चिकित्सक उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु विरमित हो गए हैं। साथ ही यहां के पदस्थापित तीन अन्य चिकित्सक को अन्यत्र जगह पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। जिससे मेराल प्रखंड मुख्यालय का सामुदायिक अस्पताल जिसपर लगभग ढाई लाख की आबादी के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर होने वाला आकस्मिक दुर्घटना आदि स्वास्थ्य सुविधा पर व्यापक असर पड़ रहा है। इसमें मेराल में पदस्थापित तथा डॉ दीपक कुमार सिन्हा एवं डॉ कुमार पीयुष का अन्यत्र किए गए।प्रतिनियुक्ति अविलंब रद्द कर इनकी सेवा मेराल सीएचसी में किया जाए। जिससे इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सा सेवा सुविधा से मिल सके। साथ ही अनुरोध किया गया है कि मेराल में महीने में कम से कम एक बार मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाए। इसी तरह आधी आबादी महिलाओं के लिए स्थाई रूप से एक महिला चिकित्सक की सेवा अपने स्तर से बहाल किया जाए। आवेदन देने वालों में गढ़वा जिला स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अद्याशंकर पाण्डेय,गढ़वा जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार द्विवेदी,भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रमाकांत गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating