0 0
प्रतियोगी शिक्षा सहित खेल में भी प्रखंड के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की है तैयारी :प्रमुख दीपा कुशवाहा - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 36 Second

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी के पहल पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर बालिकाओं में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए एक तरफ जहां प्रखंड स्तरीय बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है तो वही दूसरी ओर प्रखंड ,अंचल ,थाना ,पत्रकार ,पंचायत जनप्रतिनिधि जो प्रखंड के बेहतर विकास के लिए एक दूसरे के पूरक है के बीच भी एक अच्छा समन्वय बना रहे इसके लिए भी इनके बीच एक क्रिकेट का महामुकाबला का आयोजन दीपा कुमारी द्वारा करवाया जा रहा है जो चर्चा का विषय है इस टूर्नामेंट कों लेकर विशेषकर बच्चो ,शिक्षकों में काफी उत्साह है और सभी ने अपनी अपनी तैयारियां भी तेजी से कर रहे है ।यह टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 26 जनवरी को किया जाना है ।जिसका सेमी फाइनल 24 जनवरी को खेला जाएगा।
वैसे 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां उफान पर है. विभिन्न विद्यालयों में जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। गणतंत्र दिवस को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर अलग हीं रुझान है वैसे प्रखंड के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी इस अवसर पर परेड सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर सरकारी से निजी विद्यालयों तक के बच्चे अभ्यास में जुटे हुए हैं। लेकिन प्रमुख दीपा कुशवाहा द्वारा कराए जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर राजा राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय बिशुनपुरा,राजकीय उच्च विद्यालय,प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरीकला, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमहर के खेल मैदान में मुख्य प्रशिक्षक जोर-शोर से बच्चों को कड़ी अभ्यास कराने में जुटे हुये हैं और सबकी निगाहें विजेता ट्रॉफी पर टिकी है इस बाबत पूछे जाने पर
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशुनपुरा के सहायक शिक्षक भोला प्रताप देव ने बताया कि छात्रों को अभ्यास कराया जा रहा है.

राजकीय उक्रमित मध्य विद्यालय अमहर के प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों को एजुकेशन के साथ-साथ खेल पर भी फोकस किया जाता है, उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर बच्चों को वह हर व्यवस्था दी जाती है जिससे बच्चे विद्यालय स्तर ही नहीं बल्कि राज्य स्तर पर भी नाम रोशन करें इसके लिए सभी शिक्षक दृढ़ संकल्पित है

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress