स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीवी,(यक्ष्मा) उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुखिया एवं पंचायत सचिव को किया सम्मानित

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । मडवनिया पंचायत सचिवालय के प्रांगण में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर टीवी,(यक्ष्मा) उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुखिया स्वीटी वर्मा एवम पंचायत सचिव सुमन कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरीय यक्ष्मा रोग पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से मडवनिया पंचायत को टीवी मुक्त घोषित किया गया है,जिसके उपलक्ष्य में आज मुखिया एवम पंचायत सचिव को मेमोन्टो एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीमारियों के रोक थाम के लिए जागरूकता आवश्यक है।ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कर ही हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। मलेरिया पर्यवेक्षक विजय पाठक ने कहा कि 10से 25 फरवरी के बीच अभियान चलाकर दो वर्ष से ऊपर के लोगो को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जायेगी। उन्होंने उपस्थित लोगो से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने की अपील की।वही मुखिया ने स्वच्छ एवम स्वस्थ पंचायत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विभाग को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर सीएचओ अभिषेक सिंह,संजय यादव, मंदीश यादव,जितेंद्र चौधरी,बिनोद मेहता,शिवधारी यादव,अलीजान अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating