झामुमो नेता सह जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
केतार। प्रखंड के परती कुशवानी पंचायत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक्टिव युवा क्लब क़े द्वारा आयोजित खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता सह जिला परिषद सदस्य खरौंधी धर्मराज पासवान ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए झामुमो नेता धर्मराज पासवान ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आयोजन से बच्चों के अंदर प्रतिभा का निखार होता है। जिसके फलस्वरूप उनकी प्रतिभा निखर कर बाहर आती है। उसकी प्रतिभा अनुसार उसका मार्गदर्शन किया जाए ताकि भविष्य में वह शिखर की ऊंचाइयों तक पहुंच सके।साथ ही उन्होंने कहा की खेलकूद से कौशल दिखाने का अवसर मिलता है जो व्यक्तियों के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ाता है। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष खरौंधी अभिजित किशोर, झामुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद यादव, हिफाजत अंसारी, खरौंधी उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating