तार-पोल बदलने के काम में लगी कंपनी के व्यवाहर से उपभोगता नाराज,झामुमो कार्यकर्ताओ ने कार्रवाई की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में वर्षो पुराने बिजली के जर्जर बिजली के तार-पोल बदलने का काम चल रहा है|करोड़ों रुपए कि लागत से संविदा के आधार पर हैदराबाद कि एनसीसी कंपनी के द्वारा जर्जर तार- पोल बदलने का काम कराया जा रहा है |लेकिन एनसीसी कंपनी के कर्मियों की लालफीताशाही और बिजली विभाग के अधिकारियों के उदासीनता के कारण उपभोगता परेशान है| स्थिति यह है कि तार- पोल बदलने और पुराने कनेक्सन बहाल करने के नाम पर बगैर सूचना के घंटो बिजली कटौती व उपयोगताओं से कनेक्सन जोड़ने के नाम पर सगुन के तौर पर एक सौ से दो सौ की रुपए की जबरन की उगाही किए जाने के बाद भी बिजली विभाग कि चुप्पी रहस्मय बनी हुई है |लोगो के मुताबिक अघोषित रूप से बिजली कटौती व सगुन की राशी कि उगाही का सिलसिला पीछले कई दिनों से चल रहा है| तार-पोल बदलने के काम में लगे कंपनी के वरीय कर्मी काम में लगे मजदूरो के माध्यम से उपभोगताओ से वसूली करा रहे है| वही तार-पोल बदले के दौरान बगैर सुरक्षा संकेतो व सुरक्षा उपकरणों के काम करने से लोगो के चोटिल होने कि सम्भावना बनी रहती है,बुधवार को सर्वेश्वरी चौक के समीप तार बदलने के दैरान मोटर साइकिल से गुजर रहे राहगीर के गले में तार फस जाने से मोटर साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचा| वही कंपनी के एक कर्मी के पोल से गिरकर चोटिल होने की चर्चा है|इधर रमना प्रखंड के झामुमो कार्यकर्त्ता अनुज कुमार,रोहित वर्मा,मुन्ना प्रसाद,संदीप कुमार,मुन्ना पासवान,संतोष यादव,सुभान अंसारी,नरेश प्रसाद, विशेश्वर मेहता सहित के कार्यकर्ताओ ने उपभोगताओ के शिकायत पर जिला प्रशासन और बिजली विभाग के वरीय अधिकारिओ से उचित कार्रवाई की मांग किया है|
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating