सामाजिक और आर्थिक बराबरी के पक्षधर थे गुरु रविदास

विकास कुमार
मेराल : प्रखंड के विभिन्न गांवों में बुधवार को संगबरिया में संत शिरोमणि गुरु रविदास के 648 वी जयंती समारोह आयोजित कर मनाया गया। जिसका उद्घाटनकर्ता पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रघुराई राम ने संयुक्त रूप से फिता काटकर एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा मन चंगा तो कठौती में गंगा, गुरु रविदास के विचारों पर ही सामाजिक समर्थ को हासिल किया जा सकता है।

वही रघुराई राम ने कहा की गुरु रविदास का चौपाई “ऐसा चाहूं राज में मिले सबों को अन्न छोट बड सब सम बसे रैदास रहे प्रसन्न”। इस चौपाई के माध्यम से गुरु रविदास ने गैर बराबरी पर आधारित सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था पर चोट करते हुए सामाजिक और आर्थिक बराबरी की वकालत की है। सामाजिक और आर्थिक बराबरी के पक्षधर गुरु रविदास थे। गुरु रविदास के आज भी यह बातें प्रासंगिक है। रविदास जयंती के अवसर पर हम लोगों को उनके बताए हुए मार्गों का अनुसरण करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रमुख दीप माला कुमारी, मुखिया संजय राम, डॉ अनिल साह, आदि ने संबोधित किया । जबकि खोरिडीह में रविदास जयंती पर झांकियां भी निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चें शामिल थे। वही मेराल अंबेडकर चौक के पास, मेराल छः आना टोला,लोवादाग,तेनार,चामा,पेशका,सोहबरिया चटनाही टोला, आदि जगहों पर भी रविदास जयंती मनाया गया।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating