0 0
एसडीएम के निमंत्रण पर कॉफी पर पहुंचे श्रमिक, किया संवाद* - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 58 Second
*एसडीएम के निमंत्रण पर कॉफी पर पहुंचे श्रमिक, किया संवाद*

*अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया श्रमशक्ति का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी*

*11 श्रमिकों का त्वरित निबंधन, चार को मौके पर दिया गया श्रमिक कार्ड*

*’असंगठित श्रमिक’ समुदाय की समस्याओं को सुना, सुझाव भी लिए*

गढ़वा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इस सप्ताह के “कॉफी विद एसडीएम” में आमंत्रित समूह के रूप में क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूर समुदाय के लोगों ने भाग लिया। बुधवार पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे के बीच आयोजित हुये इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा क्षेत्र के श्रमिकों के साथ अपने सभाकक्ष में कॉफी के दौरान संवाद किया। श्रमिकों में महिला एवं पुरुष दोनों का प्रतिनिधित्व रहा। इस दौरान आमंत्रित लोगों ने अपनी निजी समस्याओं के अलावा मजदूर कल्याण से जुड़े कुछ सामूहिक विषयों को रखा। एसडीओ श्री कुमार ने उपस्थित सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और शिकायतों का यथासंभव निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

*अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया*

कार्यक्रम में पहुंचे श्रमिकों को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया। इस पर आमंत्रित लोगों ने प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार इस प्रकार सम्मान दिया जा रहा है।

*कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

“कॉफ़ी विद एसडीएम” की इस कड़ी में मुख्य आमंत्रित अतिथि के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश एवं श्रम अधीक्षक संजय आनंद भी मौजूद थे।
आमंत्रित अतिथियों ने क्रमशः परिवहन विभाग, कल्याण विभाग तथा श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी श्रमिकों को विस्तार से आम बोलचाल की भाषा में जानकारी दी।

*श्रमिक निबंधन के लाभों के बारे में बताया गया*

एसडीएम श्री कुमार तथा श्रम अधीक्षक श्री आनंद ने आमंत्रित सभी श्रमिकों के माध्यम से जिले भर के श्रमिकों से अपील की कि वे अपना निबंधन जरूर करवा लें। श्रमिक निबंधन से क्या-क्या फायदे होते हैं इस बारे में भी सभी को समझाया गया। श्रमिकों से जुड़ी योजनाओं जैसे कि श्रमिक सेफ्टी किट, औजार सहायता योजना, पुत्र पुत्री हेतु छात्रवृत्ति योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार सहायता योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना, मातृत्व सुविधा योजना, विवाह सहायता योजना, पेंशन योजना आदि के बारे में भी बताया गया।

*11 श्रमिकों का मौके पर निबंधन, 4 को दिया गया श्रमिक कार्ड*

कार्यक्रम के दौरान ही चार श्रमिकों सत्येंद्र राम, सदाश रजवार, शीलवंती देवी व राजेश कुमार को श्रमिक कार्ड उपलब्ध कराया गया। वही 11 अन्य श्रमिकों का मौके पर ही निबंध करवाया गया। इन श्रमिकों के निबंधन का निबंधन शुल्क एसडीएम के द्वारा प्रदान किया गया।

*निजी समस्याएं भी रखी गईं*

श्रमिक कल्याण से जुड़ी समस्याओं और सुझावों के अलावा श्रमिकों द्वारा निजी समस्याएं भी एसडीएम के समक्ष रखीं गईं। अमरेश मेहता ने कहा कि नल जल योजना के तहत उनके मोहल्ले में जो बोरिंग हुआ है वह 2 साल के बाद भी शुरू नहीं हो सका। महुलिया के शंकर टोला निवासी दो श्रमिकों ने अपने यहां गांव में पक्के रोड की मांग रखी। वहीं चिरौनिया निवासी आशा देवी ने लगान रसीद नहीं कटने की शिकायत की। सुशीला पासवान ने बताया कि उनके बेटे को टेंपो में धक्का मार दिया था उस पर उन्हें सरकारी आर्थिक राहत चाहिए। ऐसी ही कुछ अन्य समस्यायें रखी गयी, सभी को नियमानुसार निस्तारण का भरोसा दिया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान सावित्री गोंड, राजकुमारी देवी, अंजू देवी, ललिता देवी, मुंशी देवी, सुशीला पासवान, अमरेश मेहता, धर्मेंद्र कुमार, शिव शंकर, मनोज कुमार, रामवृक्ष, विक्की कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, सदास रजवार, विनोद राम आदि ने अपनी बात रखी।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress