कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ
संवाददाता उज्ज्वल द्विवेदी की रिपोर्ट
खरौन्दी प्रखंड के मझिगांवा गांव में शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ 21 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित की जा रही है जिसका शुरूआत आज के कलश यात्रा से हो चुका हैं। कलश यात्री यज्ञ मंडप से कलश लेकर अमरोरा होते हुए ग्राम लामी सरईया के बारह चट्टान नदी पहुंचे, जहाँ पूजा के पश्चात अभिमंत्रित जल भरा गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उक्त यात्रा के दौरान बज रहे भक्ति गीतों से वातावरण आनंदित हो गया था। कलश यात्रा में क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव जी, युवा नेता दीपक प्रताप देव जी , ताहिर अंसारी जी भी शामिल हुए।
यज्ञ का आयोजन महंत छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जगतगुरु स्वामी ब्रह्म देवाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में होगा। महंत के ही सानिध्य में मझिगांवा के ऊपरला टोला में पांच दिनों तक वृंदावन-मथुरा से पधारे कलाकारों के द्वारा रासलीला के अलावा काशी, अयोध्या और बक्सर से पधारे संतों के द्वारा राम कथा और भागवत कथा का आयोजन भी किया गया है। आपको बताते चले की 22 फरवरी को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि प्रवेश, संकल्प पूजन सहित अन्य अनुष्ठान होंगे। 23 फरवरी को शिवलिंग अधिवास और हवन किया जाएगा। 24 फरवरी को शिवलिंग का जल अधिवास, रुद्रा अधिवास कराया जाएगा। वहीं 25 फरवरी को शिवलिंग का नगर भ्रमण कराया जाएगा। 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। उसी दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा में पंचायत के उपमुखिया श्यामू दुबे ,अरविंद यादव, धर्मराज पासवान, अरविंद पासवान ,मोजाहिम अंसारी, नसीब अंसारी, पीर मोहम्मद, सीताराम यादव, लल्लू साह, राजकिशोर सिंह, जाकिर हुसैन , सचिन यादव हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating