स्टोन चिप्स लदी हाईवा वाहन जब्त

राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के राज्य सरकार के आदेश के बावजूद रास्ट्रीय राजमार्ग 75 से प्रति दिन स्टोन चिप्स,बालू,मोरम सहित अन्य खनिज पदार्थो का परिवहन बे रोक टोक के जारी है ।हलांकि कभी कभार संबंधित विभाग की कार्रवाई से कुछ समय तक हलचल बनी रहती हैं। चर्चा है कि सोमवार के देर शाम गढ़वा-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर ओभर लोड स्टोन चिप्स परिवहन कर रहे एक हाईवा को जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने संदेह के आधार पर पकड़ कर रमना थाना भेज रहे थे लेकिन इसी बीच हाईवा चालक रास्ते में स्टोन चिप्स को अनलोड करने लगा परन्तु रमना थाना पुलिस की सख्ती के देखते ही चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल रहा। स्टोन चिप्स लदी वाहन पकड़े जाने की पुष्टि के लिए राजेंद्र उरांव से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वे फोन रिसीव नही कर सके।वही थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया की जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव के द्वारा वाहन पकड कर जिम्मानामा दिया गया है। आवश्यक निर्देश मिलते ही समुचित कार्रवाई की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating