विधायक अनंत ने विधानसभा में रमना में पॉलिटेक्निक कॉलेज का उठाया मामला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । विधान सभा के चालू सत्र में भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव के द्वारा तारांकित प्रश्न के माध्यम से रमना में पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापना का मामला उठाया गया|विधायक अनंत प्रताप देव के सवाल के जवाब में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने जानकारी देते हुए कहा की गढ़वा में पीपीपी मोड पर गढ़वा पॉलिटेक्निक कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। प्रखंडवार राजकीय पॉलिटेक्निक की स्थापना का प्रस्ताव नहीं है। गौरतलब है कि झारखंड स्थापना के साथ ही रमना मे तकनीकी महाविद्यालय स्थापना की चर्चा होते रही है। सबसे पहले उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री रहे समरेश सिंह के द्वारा भागोडीह में तकनीकी महाविद्यालय स्थापना का आधारशिला रखा गया था। समरेश सिंह के बाद में भानु प्रताप शाही ने रमना में आईटीआई कॉलेज स्थापना कराने की बात कही थी लेकिन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए जवाब से प्रतीत हो रहा है कि फिलहाल प्रखंडवार राजकीय पॉलिटेक्निक स्थापना का राज्य सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating