प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर जिप सदस्य ने किया अंचलाधिकारी के साथ बैठक
जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं अन्य विकास योजनाओं को लेकर जिप सदस्य शंभु राम चंद्रवंशी ने अंचलाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार एवं सभी कर्मियों के साथ प्रखंड के सभागार में बैठक किया.बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी ली.बैठक के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों का जो राशी अभी तक नही मिला है वहीं कई किसानों को अयोग्य होने का मैसेज आया है उस पर चर्चा की गई.बैठक में जिप सदस्य शंभु राम चंद्रवंशी ने कहा कि बिशुनपुरा सहित अन्य प्रखंडों से जिले के बाहर के किसानों का फर्जी तरीके से निबंधन की शिकायत विभाग से की गई थी. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिसकी जांच चल रही है.जिसके कारण जिले के किसानों का अभी तक राशि प्राप्त नही हुवा है.कहा की जल्द ही योग्य किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि चली जायेगी.जबकि बिचौलियों द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा कि मैंने किसानों का नाम कटवा दिया है.जो सरासर गलत है.
वही अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अंचल स्तर से किसी भी लाभुक का पेमेंट स्टॉप नही किया गया है.वही लाभको के सत्यापन हेतु एक कमिटी बनाई गई है.जो ग्राम या पंचायत स्तर पर जाकर योग्य लाभुकों का सत्यापन करेगी.इसके बाद आगे की करवाई की जाएगी.बैठक में इसके अलावे अबुवा आवास,पेंशन,मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा की गई.बैठक में सभी अंचल एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating