बामसेफ ds4 एवं बसपा के संस्थापक कांशीराम की मनाई गई जयंती
बामसेफ ds4 एवं बसपा के संस्थापक कांशीराम की मनाई गई जयंती
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल : बामसेफ ds4 एवं बसपा के संस्थापक कांशीराम के 91वें जयंती मनाया गया। आपको बता दे की सामाजिक परिवर्तन केंद्र के तत्वाधान में गुरु रविदास आश्रम संगबरिया में उमाशंकर राम के अध्यक्षता में रघुराई राम,बसपा के प्रदेश महासचिव सुनीता देवी ने दीप प्रज्वलित एवं कांशीराम के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। सभी लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक परिवर्तन एवं जन कल्याण के लिए पांच बातें कहीं। आत्मसम्मान के लिए संघर्ष, समता, स्वतंत्रता के लिए संघर्ष, छुआछूत अन्याय अत्याचार के खत्म के लिए संघर्ष तथा आर्थिक मुक्ति के लिए संघर्ष की शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के संघर्षों का प्रतिफल है कि देश के सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने दलित एवं बहुजन एजेंट को शामिल किया। कांशीराम ने दलित समाज को राजनीतिक पहचान दी एवं सत्ता में भागीदारी दिलाई। कांशीराम ने ही दलित समाज को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का काम किया। डॉ राजेश राम शिव शंकर राम संजय राम कुंदन चंद्रवंशी राहुल कुमार मदन राम रंजीत कुमार जयप्रकाश कुमार रंजीत कुमार निर्मल कुमार दिलीप कुमार प्रिया रंजन, अरुण कुमार, दीपू कुमार, मंजेश कुमार विपिन कुमार गणेश कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating