बरडीहा प्रखंड से लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट
थाना पुलिस द्वारा आठ दिन पूर्व भी की गई थी छापेमारी गढ़वा जिले के बरडीहा थाना अंतर्गत सुखनदी गांव के बरवाहा जगल में भवनाथपुर रेंज के वन विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार को छापामारी कर लगभग सैकड़ो किलो जावा महुआ एवं भारी मात्रा में उपकरण जप्त किया गया। और विनष्ट किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध महुआ शराब चुलाने का कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। वहीं इस गोरख धंधा से गांव के लोगों पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। जिसको लेकर उक्त गांव निवासी रविंद्र यादव,पिता बबलू यादव के द्वारा पुलिस अधीक्षक को 12 मार्च दिन बुधवार को शराब भट्टी बंद करवाने के संबंध में निवेदन करते हुए आवेदन दिया गया था। वहीं उक्त आवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार के द्वारा सुखनदी गांव में स्थित बरवाहा जंगल पहुंचकर खोजबीन करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 1000 किलो जावा महुआ, बनाने वाला उपकरण विनष्ट करते हुए, भट्टी को ध्वस्त किया गया था।
उसके बावजूद भी कुछ लोगों के द्वारा पुनः अवैध महुआ शराब भट्ठी चलाया जा रहा था। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर भवनाथपुर रेंजर प्रमोद कुमार की टीम फॉरेस्टर अनिल कुमार गिरी, वंरक्षी राकेश कुमार, निशांत कुमार, हीरालाल पासवान सहित अन्य गृह वन वाहनी के लोगों के द्वारा दिन गुरुवार को जंगल में छापेमारी की गई और अवैध तरीके से शराब चुलाई जा रही भट्टी को ध्वस्त किया गया। और उप करन जप्त किया गया। वहीं मिली सुत्रो से जानकारी के अनुसार अवैध कारोबार करने वाला सुजीत कुमार पिता स्वर्गीय अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया।
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए अनिल कुमार गिरी ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया। वहीं अवैध महुआ शराब कारोबार करने वाले वन भूमि के अंदर अवैध कारोबार कर वन को नुकसान पहुंचाना, जंगल में आग लगाना और वृहद पैमाने पर पेड़ कटाई किया गया है। और उन्होंने बताया कि सुजीत यादव पिता स्वर्गीय अशोक यादव, गोपाल यादव पिता संतोष यादव, विनय यादव पिता मेघनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव दोनों पिता मनोज यादव, संदीप यादव पिता उदय यादव एवं अन्य लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है।
इधर इस संबंध में पूछे जाने पर रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया है और प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में अगर कोई भी अवैध कारोबार या वन की कटाई करते हैं तो उनको बक्सा नहीं जाएगा।


