0 0
ओलंपिक संघ के पदाधिकारीयों ने पूर्व खेल मंत्री को दी बधाई - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 12 Second
ओलंपिक संघ के पदाधिकारीयों ने पूर्व खेल मंत्री को दी बधाई

गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा, क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, जिला कुश्ती संघ गढ़वा के सचिव चन्द्र बहादुर सिंह, गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, के साथ ही कई खेल संघ के पदाधिकारी, कल्याणपुर स्थित आवासीय  कार्यालय में पूर्व खेल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मुलाकात कर गढ़वा जिला मुख्यालय में मल्टीपरपस  इंडोर स्टेडियम का राजकीय वंशीधर महोत्सव  से मुख्यमंत्री के द्वारा शिलान्यास कराए जाने पर बधाई दी!
उपस्थित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीयों ने पूर्व मंत्री को अंग वस्त्र ओढ़ाकर मुँह मीठा कराते हुए उनके प्रयासों की सराहना कीये!

वही गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि मिथिलेश कुमार ठाकुर जी ने खेल मंत्री रहते हुए अल्प समय: में गढ़वा के लिए इतनी बड़ी उपलब्धि लेकर आए, हमें लगा था कि उनके चुनाव हारने के बाद यह मल्टीपरपज स्टेडियम का निर्माण में बाधा उत्पन्न होगा, जिससे खिलाड़ियों में निराशा छा गई थी, परंतु 2 दिन पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री शिलान्यास कर कर मिथिलेश ठाकुर जी ने साबित कर दिया है की कुछ करने की तमन्ना मन में हो तो कुछ भी सम्भव हैं , शिलान्यास के बाद जिले के खिलाड़ियों में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है!

वहीं गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने कहां की गढ़वा जिले में खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर और प्लेटफार्म बनने जा रहा है जिसके लिए हम पूर्व खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर जी के प्रति पूरे ओलंपिक परिवार की तरफ से आभार व साधुवाद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों को इतनी बड़ी सौगात उपलब्ध कराई है!
साथ ही मैं ओलंपिक संघ की तरफ से जिले के उपायुक्त शेखर जमुवार  जी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने बहुत ही तत्परता के साथ सारी प्रशासनिक कार्यवाही पूरी करते हुए इस मल्टीपरपस  स्टेडियम को गढ़वा जिला मुख्यालय के धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है!
आने वाले समय में यह स्टेडियम गढ़वा के खेल और खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा!
राघवेंद्र नारायण सिंह और गुड्डू सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर जी के द्वारा सभी खेलों का स्टेडियम व मैदान का निर्माण का रास्ता बनाया गया है जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में गढ़वा के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी आपके महत्वपूर्ण प्रयास से एक शानदार स्टेडियम और खेल मैदान उपलब्ध होगा!

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress