सड़कों का निर्माण जनहित में अति आवश्यक : श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी
Read Time:1 Minute, 46 Second

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण की मांग सरकार से की।
श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत PDW सड़क गिजना नहर से गिजना REO रोड तक, नहर कैनाल तिलदाग से रवाना चंद्रवंशी टोला तक, सिगसिगा कला दक्षिणी टोला में केदार यादव के घर होते संतोष यादव के घर तक, चिनियां वीरनाथ से सुरेंद्र भुईया के घर तक तथा ग्राम बरदारी से दलदलीया होते सालोराजा धार्मिक स्थान तक सड़क निर्माण की मांग करते हुए इसे जनहित में अति आवश्यक बताया।
सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कहा कि उक्त सड़कों की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़b रहा है। आए दिन खराब सड़क की वजह से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसलिए सरकार सभी सड़कों का निर्माण अविलंब करावे।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating