समाजसेवी धनंजय चौधरी ने किया रोजेदारों के लिए दावत_ ए_ इफ्तार पार्टी का आयोजन
विकास कुमार कि रिपोर्ट
मेराल पूर्वी पंचायत के मुडल टोला निवासी समाजसेवी धनंजय चौधरी ने रोजेदारों के लिए दावत_ ए_ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी का आयोजन मेराल पूर्वी पंचायत के पूर्व बीडीसी वहीदा बीवी पति लतीफ अंसारी के घर पर किया गया। इस संबंध में समाजसेवी धनंजय चौधरी ने बताया कि रमजान के पाक महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी देना शबाब का काम है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करना आपसी भाईचारा का पैगाम जाता है। रोजे के समय इफ्तार पार्टी का आयोजन करना एक विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग पूरे 1 महीने तक रमजान के पवित्र महीना में रोजा रखते हैं ताकि अपने क्षेत्र एवं भारत में अमन चैन की दुआ करते हैं। इफ्तार पार्टी के मौके पर पूर्व बीडीसी पति लतीफ अंसारी ने कहा कि इस तरह के इफ्तार पार्टी का आयोजन गंगा जमुना तहजीब का मिसाल है। इस अवसर पर रियासत अंसारी, सोनू अंसारी रुस्तम अंसारी, यासिन अंसारी, सहित काफी संख्या में रोजेदार शामिल थे ।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating