चैत्र नवरात्र के महोत्सव में पुर्वारा टोला की टीम ने जय बजरंगबली का पाठ का नाट्य प्रस्तुत किया
विकास कुमार
मेराल । प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम का पांचवा वार्षिक महोत्सव के तीसरे दिन जय बजरंगबली ड्रामा पार्टी पूर्वारा टोला के स्थानीय कलाकारों द्वारा “राजा परीक्षित उर्फ कलयुग का अत्याचार” का रोचक मंचन कर दर्शकों को काफी प्रभावित किया। सचित्र मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्री कृष्ण के बैकुंठ चले जाने के बाद धर्मराज युधिष्ठिर अपने पौत्र परीक्षित को राजपाट सौंप कर अपने चारों भाइयों एवं माता कुंती के साथ वन में तपस्या करने चले गए। इसके बाद कलयुग का आगमन और उसका अत्याचार की कहानी दिखाई गई। नाटक प्रस्तुति में डायरेक्टर की भूमिका डॉ लालमोहन एवं उनके सहयोगी के रूप में अरविंद मेहता के निर्देशन में रंजीत कुमार ने भगवान श्री कृष्णा, चंदेश्वर मेहता ने धर्मराज युधिष्ठिर, श्यामलाल मेहता ने राजा परीक्षित, राम जी कुशवाहा ने कलयुग, श्रवण मेहता ने माता कुंती, श्रवण बैठा ने शनि देव तथा सहयोगी के रूप में कृष्णा राम विंध्याचल जितेंद्र आदि ने शानदार अभिनय कर दर्शकों को खूब मनोरंजन कराया। देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत ने समस्त कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता, मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया राम सागर महतो, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, महेंद्र प्रसाद, बलराम कृष्ण शर्मा, प्रमोद महाजन, धनंजय चौधरी, विनोद कुमार कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शन शामिल थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating