अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापती का जन्म जयंती मनाई गई।

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव*
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत हरिहरपुर ग्राम डगर में दिन मंगलवार को अमर शहीद वीर क्रांतिकारी बालक राम चंद्र विद्यार्थी की जन्म जयंती का कार्यक्रम सुरेश प्रजापति की अध्यक्षता में विजय प्रजापति के आवास में मनाई गई। वहीं मुख्य अतिथि भवनाथपुर पूर्व विधायक प्रत्याशी देवेंद्र प्रजापति ने अमर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के इतिहास में एक 13 वर्ष का बीर क्रांतिकारी बालक अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित होकर क्रांतिकारी बालक ने लाखों की भीड़ में अपने विद्यालय से पैदल चलकर अंग्रेजों से भारत मां को आजाद करने के लिए सहपाठियों के साथ लगभग 20 किलोमीटर देवरिया जिले में देवरिया कचहरी पर चढ़कर ब्रिटिश जैक को उखाड़ फेंका और इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ भारतीय तिरंगा फहराते हुए अपने सीने पर गोलियां खाई और भारत माता की जय बोलते हुए भारत मां की गोद में सर रखकर हमेशा के लिए शहीद हो गए भारतीय इतिहास में इतने कम उम्र में इतना बड़ा योगदान देश के प्रति बलिदान देने वाला बहुत कम है ऐसे उदाहरण होगा । मौके पर उपस्थित रामकिशोर प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, जवाहिर प्रजापति, उदय प्रजापति, अशोक प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, सुधीर प्रजापति, शंभू प्रजापति एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating