विकास कुमार
मेराल मुख्यालय के प्रसिद्ध शायर देवी धाम के प्रांगण में एकम से नवमी तक चल रहे वार्षिकोत्सव एवं रामचरित्र मानस नवाह्य पारायण महायज्ञ में रामलीला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें आजाद नवयुवक संघ छ:आना टोला मेराल की टीम के द्वारा धनुष यज्ञ का मंचन किया गया ।
इस धनुष यज्ञ मंचन का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक गिरिनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल साव तथा थाना प्रभारी विष्णुकांत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। रामलीला में धनुष यज्ञ देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। आजाद नवयुवक संघ के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से धनुष यज्ञ का चित्रण एवं मंचन किया। यह देखकर लोग तालियों से जोरदार हौसला बढ़ाने का काम किया। धनुष यज्ञ में भाग लेने वाले स्थानीय कलाकारों मे पात्र जिसमें राम का किरदार संदीप कुमार ,सुनील राम,
लक्ष्मण का दिलेन्द्र कुमार ,
सीता का श्याम कुमार,
सहेली का श्रवण राम,
रावण का रविंद्र प्रसाद ,
बाणासुर का मुन्नाराम ,
राजा जनक का विष्णु कांत प्रसाद , परशुराम का बलराम कृष्ण शर्मा ,राजा का सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू,डायरेक्टर आशुतोष शर्मा तथा सहयोगी में उपेंद्र शर्मा, विजय ठाकुर, कृष्ण यादव, नाथुन राम, विद्या ठाकुर, अशोक राम, सुरेंद्र यादव, रमेश राम सहित लोगों ने किरदार निभाया।





