जिरुआ में धुम धाम से मनाई गई प्रकृति का सरहुल पर्व

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखण्ड के गम्हारिया पंचायत अंतर्गत जिरुआ गांव में प्रकृति पर्व सरहुल धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुखिया पानपती देवी ने कहा कि यह आदिवासी समाज का सबसे बड़ा त्योहार है।यह त्योहार पेड़ो में नए फलों के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।यह त्योहार हमे प्रकृति की रक्षा का संदेश देता है।कार्यक्रम को यशवंत पासवान,प्रताप सिंह,अनुराग कुमार,लक्ष्मण सिंह,शनिचर कोरवा,लखन सिंह,विजय सिंह एवम भोला सिंह ने संबोधित किया। इसके पूर्व सखुआ पेड़ के नीचे पाहन रामसुंदर वैगा और देवारिन सुकनी देवी ने संयुक्त रूप से सरहूल की विधिवत पूजा कराई ।साथ ही फसल की अच्छी पैदावार तथा सुख एवम समृद्धि की कामना की गई।तत्पश्चात परंपरागत प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर मांदर की थाप पर नृत्य एवम गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रिका मांझी ने किया।जबकि मौके पर संजय सिंह,कुशेनदर सिंह, गोविन्दर सिंह, रामलाल सिंह, जगदीश सिंह, प्रभु सिंह,गुडन सिंह,लखन सिंह, जितेन्द्र कोरवा सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating