चैती छठ महापर्व को लेकर की गई बैठक

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। चैती छठ महापर्व को लेकर बुधवार को समिति एवं ग्रामीणों की बैठक श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में सुदर्शन बियार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में श्री हनुमान मंदिर गंगा तालाब छठ घाट परिसर में छठ व्रतियों के लिए रौशनी , पानी और साउंड की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत घाट परिसर की सफाई की गई।
विदित हो कि लोक आस्था का चारदिनी चैती छठ महापर्व मंगलवार को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो गया है।चैती छठ को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।बुधवार को खरना पूजा के बाद खरना का प्रसाद लोग ग्रहण करेंगे। गुरुवार को चैती छठ है तथा शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न हो जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से नरेश साह, मनोज गुप्ता , सुनील प्रजापति , मनोज कुमार साह, बबलू कुमार , पप्पू बियार, राजू बियार, मोती बियार , रबिंद्र कुमार , विजय बियार ,विकास कुमार गुप्ता ,सुरेश प्रजापति, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating