मां शायर देवी धाम का 5 वर्षीय संचालन समिति का अध्यक्ष बने विजय प्रसाद गुप्ता
विकास कुमार कि रिपोर्ट
मेराल । प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। बैठक में चल रहे पांचवा वार्षिक महोत्सव के कार्यक्रम की समीक्षा के बाद समिति के 5 वर्ष पूरा होने पर नए पंचवर्षीय समिति के गठन पर चर्चा हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण के साथ विचार विमर्श के बाद नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विजय प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष के लिए चयन किया गया। इसके बाद समिति का विस्तार करते हुए रविंद्र प्रसाद को सचिव, मनोज जायसवाल को कोषाध्यक्ष, मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद एवं संजय भगत, संयोजक विनोद प्रसाद उर्फ लाला को बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, नाथून राम, रुपू महतो, प्रमोद कुमार महाजन एवं धनंजय चौधरी को चुना गया। जबकि 10 लोग संरक्षक बनाए गए हैं। वही सदस्य के रूप में 51 लोगों का चयन किया गया। बैठक के बाद बताया गया कि पंचवर्षीय समिति का कार्यकाल समाप्त होने के एक सप्ताह पूर्व ही नई कमेटी का गठन किया गया है जो 8 अप्रैल से काम करेगी। मंगलवार की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर नए एवं पुराने पदाधिकारी को फूल माला पहनकर स्वागत करते हुए दर्शकों से परिचय कराया गया।







About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating