0 0
*बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर मिली धमकी* - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 12 Second



ब्यूरो रिपोर्ट

Salman Khan: एक्टर सलमान खान को फिर धमकी मिली है। खबर है कि अज्ञात शख्स ने खान की कार को उड़ाने की धमकी दी है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी की पता नहीं चल सका है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कथित तौर पर खान को कई बार धमकी दी जा चुकी है। बीते साल एक्टर के आवास पर गोलीबारी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई परिवहन विभाग के WhatsApp नंबर पर मैसेज आया था। संदेश में एक्टर खान को घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress